गिरडीह, अप्रैल 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत की पहली औपचारिक बैठक सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रुप से होल्डिंग टैक्स, साफ-सफाई व्यवस्था तथा निर्माण कार्य शामिल रहा। बैठक के दौरान सरिया क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कई वार्ड सदस्यों ने टैक्स निर्धारण, वसूली प्रक्रिया तथा आम लोगों को हो रही परेशानियों पर अपने-अपने विचार रखे। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान नियमानुसार एवं शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि के समुचित उपयोग पर भी चर्चा हुई। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.