गिरडीह, अप्रैल 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरिया नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी ने सोमवार को गिरिडीह पहुंचकर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत और मूलभूत समस्याओं को मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। खासकर नगर के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग तथा होल्डिंग टैक्स से संबंधित मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष शोभा देवी ने बताया कि नगर पंचायत लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नियमित कचरा उठाव, पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, जर्जर सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.