गुमला, जून 12 -- कामडारा/घाघरा, हिटी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार-शुक्रवार को आई प्राकृतिक आपदा ने भारी नुकसान पहुंचाया। कामडारा प्रखंड के रामतोल्या पंचायत अंतर्गत बड़का सोनमेर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण ग्रामीण जदू मुंडा और लालो मुंडा के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा से एस्बेस्टस की छत उड़ गई, जिससे घर में रखे घरेलू सामान भी बर्बाद हो गए।भुक्तभोगियों ने शुक्रवार को पंचायत मुखिया से मुलाकात कर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आई आंधी ने उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।वहीं घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदर पाकरकोना में बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत घटना में पाकरकोना निवासी मारियानुस म...