बक्सर, अप्रैल 26 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना के बड़का गांव मानसिंह पट्टी में रविवार की सुबह बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। इस बीच वहां अफरातफरी मच गई। गांव की बिजली भी गुल हो गई। तत्काल इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी गई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर लीड में आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...