हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव वन क्षेत्र कार्यालय में वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार की अगुवाई में बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र निरी एवं बरबनिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों के बीच धुआं रहित चूल्हे का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रशिक्षु आईएफएस मोहित बंसल, सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार, रामबाबू कुमार के हाथों लोगों के बीच धुआं रहित चूल्हे का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वन विभाग ने चूल्हे को जलाने की तरीका एवं उसके फायदे को भी विस्तार से जानकारी दी गई। धुआं रहित चूल्हे के वितरण के मौके पर बड़कागांव वन क्षेत्र के तमाम वन कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...