हजारीबाग, मार्च 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड में रामनवमी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न देर रात तक होने की संभावना है । 27, 28 ,29 मार्च तीन दिनो तक अलग-अलग गांव में जुलूस एवं झांकी निकाली गई। जिसमें कई जगह जुलूस के दौरान भाला तलवार, लाठी एवं अन्य शस्त्र से कलाबाजी दिखलाने के क्रम में कई लोग घायल हुए। वहीं देखने वाले भी कई दर्शक घायल हुए हैं। जिनका इलाज स्वास्थ्य शिविर में कराया गया या, अस्पताल में जाकर कराया गया। सबसे अधिक गंभीर चोट तलवारबाजी के दौरान देखने को मिली । बरवाडीह के एक युवक को माथे में तलवार लग गई थी। जिसके कारण भारी मात्रा में खून बहा। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किए जाने पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रामनवमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिन अलग-अलग गांव के अलग-अलग स्थान पर शिविर का आयोजन किया गया था, जिसम...