हजारीबाग, अप्रैल 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव में मनरेगा कर्मी बीते 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसका असर पूरे प्रखंड में देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण प्रखंड से लेकर पंचायत और गांव स्तर तक मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। बड़कागांव प्रखंड में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भगवानी, मेघबंदी, डोभा निर्माण और तालाब खुदाई जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी समाप्त हो गए हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर 12 मार्च से हड़ताल पर हैं। इससे पहले 9 मार्च से ही रोजगार सेवक, बीपीओ, मनरेगा ऑपरेटर अपने बकाया मानदेय भुगतान और स्थानीयकरण की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। हड़ताल के कारण जियोटेक, मास्टर रोल, ...