हजारीबाग, मार्च 17 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव - केरेडारी रोड स्थित महटिकरा चौक में फाइबर ब्लॉक लदे टर्बो की चपेट में आने से महिला तेतरी देवी 50 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चार घायल हो गए। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेतरी देवी अपने पुत्र वीरेंद्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर अपनी पुत्री से मिलने टाटीझरिया जा रही थी। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से अफसा रजा अपनी बड़ी मां एवं बहन को मोटरसाइकिल में बैठाकर बड़कागांव से बेलतू अपना गांव जा रहे थे। इसी बीच दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। पांच लोग सड़क पर ही गिर गए,उसी दौरान हजारीबाग से बड़कागांव के सिकरी की ओर जा रहे टर्बो ने गिरी हुई महिला को कुचल दिया। टर्बो ने महिला को 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। महिला का शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.