हजारीबाग, अप्रैल 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार भवन में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में कुल 92 प्रगणकों को प्रशिक्षण देकर जनगणना कार्य के लिए तैयार किया गया। प्रशिक्षण सत्र का समापन जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के भाषण के साथ हुआ। प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रशिक्षक देवकांत शर्मा, दीपक कुमार राणा, इजहार अली अंसारी एवं रवि शंकर पाठक के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मकान सूचीकरण के साथ-साथ जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रकार के धाराओं, उपधाराओं, भवन का प्रकार,जनगणना मकान, सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार एवं बेघर परिवार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण...