हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम पंचायत के राउतपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कथित अवैध कोयला खदान में हादसा हो गया। घटना में एक मजदूर की मौत तथा दो अन्य के घायल हो गए। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। शनिवार सुबह करीब छह बजे खदान में कुछ मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खदान की चाल धंस गई। बताया जाता है कि इस हादसे में सचिन साव (करीब 40 वर्ष) मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए कहीं ले जाए जाने की चर्चा है। उनका इलाज हजारीबाग के किसी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें उठती रही हैं। उनका मानना है कि ऐसे स्थलों पर सुरक्ष...