हजारीबाग, मई 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव धनेश्वर प्रसाद एवं खुश नारायण प्रसाद मेहता के सेवानिवृत होने के बाद बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माला, गुलदस्ता एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मंडल ने कहा कि आप दोनों सरकार के खाते से सेवा निवृत हुए हैं, लेकिन अपनी निजी जीवन से अभी सेवानिवृत्ति नहीं हुए हैं। घरेलू एवं पारिवारिक कार्य में हाथ बटाते हुए अपनी शरीर पर भी नियमित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। शरीर ठीक रहेगा तो सगे, संबंधी, परिवार के सदस्य भी खुशहाल होंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों का शेष जीवन खुशहाल एवं अच्छे से व्यतीत हो। मौके पर उप प्रमुख बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.