हजारीबाग, अप्रैल 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंडल ने सभा को सम्बोधित किया । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज आशीष कुमार पासवान, लिपिक दीपक कुमार रवि, पंचायत सचिव धीरज सिंह, अरविंद दांगी, अलका कुमारी, संगम कुमारी, अंचल कर्मी अनूप कुमार, सफाई कर्मी वर्जन रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई बड़कागांव पी 4 प्रखंड कार...