हजारीबाग, जून 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधिबड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले का महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान से घबराकर ट्रैक्टर चोर वाहन को बलोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास ने 26 जून को बड़कागांव थाना में आवेदन देकर बताया कि 25 जून की शाम लगभग छह बजे खेत की जुताई के बाद उन्होंने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर स्वास्थ्य उपकेंद्र अंबाजीत परिसर में खड़ा किया था। यह भी पढ़ें- खेती के लिए दियरा में रखे ट्रैक्टर की चोरी की कोशिश अगले दिन सुबह जब वह ट्रैक्ट...