हजारीबाग, मई 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने की व संचालन थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने आपसी सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया। वही संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एंव अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रखंड में आपसी भाईचारगी एवं सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर शाहिद रजा ,मजहर अली,पंसस इरफान खान,मोहम्मद राजा, सानानुल्लाह मोहम...