हजारीबाग, मई 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के पोते विक्की कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की रात सीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मी वकील राम (80) एवं उनकी पत्नी झुनिया देवी (60) की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को लेकर 16 फरवरी को बड़कागांव थाना में कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मृतक के पोते विक्की कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया...