हजारीबाग, मई 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के तबादले के बाद अमित आनंद ने नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर शाहीद रजा ने बुके भेंट कर नए एसडीपीओ अमित आनंद का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अमित आनंद ने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाएगा तथा किसी को भी मनमानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने की बात कही। मौके पर बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर शाहीद रजा समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...