हजारीबाग, दिसम्बर 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड के 15 नंबर मुख्य चौक निवासी आर्यन बादल ने अपनी असाधारण प्रतिभा और निरंतर परिश्रम के बल पर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आर्यन बादल ने डिक्लेमेशन (अंग्रेज़ी भाषण) श्रेणी में जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। आर्यन बादल, सहायक शिक्षक बसंत कुमार एवं माता सीमा देवी के पुत्र हैं तथा स्व. शिवाराम एवं कोयली देवी के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे बड़कागांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत आर्यन को पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के कर-कमलों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ आर्यन बादल को राष्ट्रीय...