बड़कागांव: चाकू से वार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग, मई 12 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना क्षेत्र के भुइयांटोली में आपसी विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़कागांव निवासी कपिल कुमार (19 वर्ष), पिता पचल भुइयां के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल जॉनसन कुमार के पिता जागेश्वर राम ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने कपिल कुमार को नामजद आरोपी बनाया था। मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत घटना के दूसरे ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आवेदन में बताया गया है कि कपिल भुइयां, राजू भुइयां व मुकेश राम के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान जॉनसन कुमार बीच-बचाव करने पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.