मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने बिजली विभाग की नई लाइन से दो हजार मीटर से अधिक का तार चोरी कर लिया। चोरी हुए तार की कीमत एक लाख से अधिक की बताई है। घटना के बाद ग्रामीणों का कहना था कि पिछले दिनों चोरों ने कई किसानों की ट्यूबवैल से हजारों कीमत का सामान चोरी किया था। घटना की सूचना देने के बाद भी आज तक चोरों का पता नहीं लग पाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। शुक्रवार को बडसू गांव के किसान अपने खेतों में गन्ने की छिलाई करने गए। किसान जैसे ही खेत में घुसे तो वहां पर बिजली के तार टूट कर पड़े हुए थे। किसानों ने तार टूटे जाने की सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर बिजली घर के जई ओमपाल लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे। खेत में टूटे पड़े तारों क...