मेरठ, दिसम्बर 12 -- दौराला। बडकली गांव में कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में बडकली निवासी शिमला ने बताया कि घर के बाहर अश्लील बात करने और शोर मचाने का उसने और उसकी पुत्रवधु सविता ने विरोध किया था। जिस पर सोनू, विनय, मोनू, पिंटू, गणेश, आदित्य, सूरज, वरुण ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट की थी। शोर सुनकर पीड़िता का पुत्र प्रशांत, अमित, यश वहां पहुंचे और बीच बचाव कराने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया था। दौराला सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक...