भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत क्षेत्र यंत्र प्रमंडल, भागलपुर ने बटेश्वर स्थान गंगा पंप नहर योजना (चरण- 1 और 2 कहलगांव) को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की कवायद तेज कर दी है। विभाग के कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक) द्वारा ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) कहलगांव से पावर सब स्टेशन स्टेज 1 और 2 तक 33 केवी ओवरहेड लाइन और बे आपूर्ति, स्थापना, मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए अल्पकालिक कोटेशन आमंत्रित किए हैं। ​इस योजना के तहत मुख्य पंप हाउस को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसमें रेल पोल लगाने, अर्थिंग सेट, इंसुलेटर बदलने, रिले टेस्टिंग और आवश्यक केबलों की फिटिंग के काम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- भागलपुर-बांका में ग्रामीण सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए टेंड...