इटावा औरैया, मई 15 -- जसवंतनगर, संवाददाता। बटेश्वर मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक लोडर शुक्रवार दोपहर कचौरा घाट मार्ग पर सिरसा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। महेवा अहेरीपुर से नया लोडर लेकर श्रद्धालु बटेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सिरसा गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और लोडर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पलटे लोडर को सीधा कराया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चालक दीपू, रविंद्र कुमार, ...