नई दिल्ली, फरवरी 28 -- यूपी के प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों की चोटी खींच खींचकर मारे जाने के मामले पर सियासत तेज है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चुनौती दे डाली। अखिलेश यादव ने कहा कि हमसे गलती हुई, हमने माफी मांगी, लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सांप सूंघ गया था। एक महीने बाद पता चला कि चुटिया पकड़ी थी। सनातन की रखवालों की सरकार में ब्राह्मणों की चुटिया खीचीं। अखिलेश ने चुनौती देते हुए कहा कि डिप्टी सीएम की हैसियत है तो अपने समाज का सम्मान बचाएं। ब्रजेश पाठक सरकार गिराए या डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे दें। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पालकी से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.