जमुई, मई 19 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया जंगल की घाटी में सोमवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने जमकर उत्पात मचाया।चकाई की ओर से आ रहे वाहनों को जबरन रोकने के लिए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध पथराव किया। जिससे कई गाडि़यों के शीशे चकनाचूर हो गए। इस घटना से चालकों में भारी दहशत का माहौल है।​मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे चिरैन पुल की पहली ढलान पर घात लगाए लुटेरों ने गिट्टी लदे एक हाइवा को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक नीतीश कुमार यादव ने जब सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी भगाई तो लुटेरों ने पत्थरों की बौछार कर दी।जिससे यह भी पढ़ें- बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग पर अज्ञात लुटेरों ने नगदी समेत हजारों की संपत्ति लूटी गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। इसके ठीक पीछे आ रहे दूसरे हाइवा के चालक रोहित यादव ने भी गाड़ी भगा ली...