वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स-26 का दूसरा दिन युवाओं में जोश भरने वाला रहा। स्वतंत्रता भवन सभागार में 'थिंक टॉक' में वीर चक्र और सेना मेडल विजेता कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर बीएम करिअप्पा ने पॉइंट-5203, मंठोढालो और कालूबार हिल्स की विजय गाथाएं सुनाईं तो युवाओं की भुजाएं फड़क उठीं। ब्रिगेडियर करिअप्पा ने बताया कि कैसे अपनी जिजीविषा के बल पर भारतीय सेना ने दुरूह परिस्थितियों में दुष्कर चोटियों पर तिरंगा फहराया। ब्रिगेडियर करिअप्पा 1999 के कारगिल युद्ध 'ऑपरेशन विजय' के दौरान दो चोटियों पर फतह के अगुवा रहे। उन्होंने बताया कि खड़ी चढ़ाइयों पर दुश्मन की गोलियों और लैंड माइन्स से बचते हुए चोटी की तरफ बढ़ना और जवाबी हमले को किस तरह अंजाम दिया गया। उन्होंने खासतौर पर कालूबार की चोटी के अभियान का जि...