औरंगाबाद, मार्च 24 -- सदर प्रखंड के जम्होर के विष्णु धाम में बटाने के संगम तट पर चैती छठ के मौके पर हजारों छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ व्रतियों ने बताया कि जिनकी मनौती होती है, वे प्रथम अर्घ्य के बाद इसी विष्णु धाम संगम घाट पर रात्रि विश्राम करते हैं। सुबह में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर वापस लौटते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...