औरंगाबाद, मई 30 -- ओवरलोडेड वाहनों से सड़क और पुलिया की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता फोटो- 30 मई एयूआर 7 कैप्शन : शनिवार को कुटुंबा-माली पथ से गुजरते भारी वाहन अंबा, संवाद सूत्र। बटाने नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद एनएच-139 पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक का असर अब कुटुंबा-माली ग्रामीण पथ पर दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- बटाने पुल क्षतिग्रस्त होने से एनएच-139 पर लग रहा जामयातायात दबाव और समस्याएं बड़ी संख्या में ट्रक और मालवाहक वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे यातायात दबाव बढ़ गया है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है तथा सड़क और पुलियाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत झारखंड की ओर से आने वाले 14, 16, 18 और 22 चक्का वाहनों को हरिहरगंज-छतरपुर-जपला होते हुए बारुण ए...