औरंगाबाद, जून 25 -- एनएच-139 पर स्थित बटाने पुल के क्षतिग्रस्त होने से आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुल पर आवागमन बाधित होने के कारण बस सेवाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं। पुल के इस पार चलने वाली लोकल बसें एक ओर तक ही सीमित हैं, जबकि दूसरी ओर की बसें पुल के उस पार से संचालित हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सामान के साथ पैदल पुल पार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- डायवर्सन निर्माण की धीमी रफ्तार पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी, संशोधितयात्री परेशान सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और मरीजों को हो रही है। नौकरीपेशा महिलाओं को समय पर कार्यालय पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बसों के परिचालन की कोई निश्चित समय-सारिणी नहीं रह गई है। जिला मुख्यालय पढ़ने जाने वाले छात्र-...