गोंडा, अप्रैल 11 -- तरबगंज। भू स्वामी को बटाई का हिस्सा न देने पर उपजे विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता लक्ष्मी पुत्री विक्रम चौहान निवासी नरायनपुर मिठ्ठूपुरवा ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपना खेत विपक्षी जशपाल व उसकी पत्नी रेखा देवी को बटाई पर दिया था। आरोपियों ने जिसका गेहूं हिस्सा नहीं दिया। गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में पूछताछ करना चाहा तो विपक्षीगण ने अपशब्द बोलते हुए लाठी-डन्डे से मारा-पीटा। जब पास पड़ोस के लोग आए और बीचबचाव किया तब जाकर जान बची। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...