पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। शहर के बजेटी और न्यू बजेटी वार्ड में रहने वाले लोगों को भी अब जल्द ही सीवर लाइन का लाभ मिलेगा। दोनों वार्डो में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। मेयर कल्पना देवलाल ने सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, पार्षद हंसी प्रकाश, नवीन वर्मा, प्रवीण उपरारी, जल निगम अधिकारियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर कल्पना ने कहा कि दोनों ही वार्डो में 198.45 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुमौड़, विवेकानंद और खड़कोट के तीन वार्डो में भी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। मेयर ने कहा कि शहर के लोगों को बेहतर जल-निकासी, स्वच्छ वातावरण और व्यवस्थित शहरी सुविधाएं सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक...