बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर उतरौला तहसील क्षेत्र के इटई मैदा स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल में शुक्रवार को आरोग्य मेला एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर व पावर यूनिट के 500 से अधिक श्रमिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई।शिविर का शुभारंभ शुगर मिल इकाई प्रमुख श्याम सिंह व पावर इकाई प्रमुख समीर साबत ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेगा स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों के परिवार के बच्चों का भी परीक्षण किया गया। टीबी स्क्रीनिंग के साथ एक्स-रे मशीन की व्यवस्था कर विशेष जांच कराई गई। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र परीक्षण समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.