नई दिल्ली, जून 17 -- बजाज पल्सर फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी Pulsar Classic 125 को बड़ा अपडेट देने वाली है। कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि यह टेस्ट म्यूल एक अपडेटेड Pulsar N125 हो सकती है, लेकिन कई डीटेल्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह असल में नेक्स्ट-जेनरेशन Pulsar Classic 125 है। इस मोटरसाइकिल में वे स्पेशल मोटे फोर्क श्राउड नहीं हैं, जो N125 की स्टाइलिंग की पहचान हैं। भारी कैमोफ्लाज के बावजूद, इसका ओवरऑल लुक और फ्यूल-टैंक का शेप N125 की शार्प और अग्रेसिव स्टाइलिंग की बजाय मौजूदा Pulsar 125 के स्मूद और फुलर डिजाइन जैसा लगता है।125 मॉडल जैसा व्हील डिजाइन पावर ड्रिफ्ट (PowerDrift) ने फोटोज शेयर किए हैं उनमें एक से ज्यादा टेस्ट बाइक दिख रही हैं, जिनमें सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट, दोनों तरह क...