लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- पलियाकलां। नगर की बजाज चीनी मिल में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 24 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ग्रामीणों, किसानों, व कर्मचारियो औरं अधिकारियों का नेत्र परीक्षण करेगी। चीनी मिल पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन ग्रामीणों एवं किसानों को आंख में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो वह आकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। अगर उन्हें ऑपरेशन की भी जरूरत हुई तो निशुल्क ऑपरेशन के लिए उन्हें सीतापुर ले जाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...