लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा- भरा बनाने का संकल्प लिया है। यूनिट हेड ओ पी चौहान ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है। इसलिए हम सभी को चाहिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। जिससे धरती हरी-भरी बनी रहे। पृथ्वी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कचरा इधर-उधर ना फेंके, पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, अवशिष्ट पदार्थों को जलने से बचाएं , साथ ही साथ देश को प्रदूषण मुक्त बनाएं । इस मौके पर मुख्य रूप से विकास मलिक, संजीव दुबे, यूके पांडेय, जितेन्द्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, वैभव सिंह, सुहेल अनवर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस का आयो...