वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी (बीएचयू) के साथ हरित ऊर्जा, एग्रो-प्रोसेसिंग और सतत औद्योगिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में हुए समझौते के तहत बजाज ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, नोएडा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संस्थान परिसर का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने देव एवं वर्धना गोस्वामी लेक्चरर हॉल कॉम्प्लेक्स में नवीकरणीय एवं वैकल्पिक ऊर्जा अनुसंधान से जुड़े संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम संयोजक एवं एसोसिएट डीन (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. आभा मिश्रा ने कहा कि यह सहयोग कक्षा शिक्षण को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं से जोड़ने में सहायक होगा तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान और स्टार्टअप विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को उद्योग की वास्तविक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.