नई दिल्ली, जून 29 -- बजाज ऑटो ने मई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस बार भी बिक्री की रेस में बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) ने बाजी मारते हुए पहला पोजिशन हासिल किया है। इस दौरान बजाज पल्सर ने 1.73 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,24,270 यूनिट बाइक की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,22,151 यूनिट्स था। बता दें कि बजाज की कुल घरेलू बिक्री में अकेले पल्सर ब्रांड की हिस्सेदारी 63.60 पर्सेंट रही है। आइए जानते हैं इस दौरान बजाज के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर चेतक इलेक्ट्रिक बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज चेतक का कब्जा रहा। चेतक ने इस दौरान 50.26 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 38,376 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर ...