नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बजाज ऑटो ने अक्टूबर, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस बार बिक्री की रेस में बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) ने जबरदस्त बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान बजाज पल्सर 125 ने 15 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 74,084 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 87,562 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान बजाज के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही चेतक इलेक्ट्रिक बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक का कब्जा रहा। चेतक इलेक्ट्रिक ने इस दौरान 84 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 64,134 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में पल्सर 160 + 200 NS रही।...