नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Bajaj consumer care share: बजाज ग्रुप की कंपनी- बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही नतीजे के बाद कंपनी के शेयर में बंपर उछाल आया और यह 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। आइए कंपनी के नतीजे और शेयर के परफॉर्मेंस के बारे में जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 30.4% बढ़कर Rs.326.65 करोड़ हो गया जबकि उसका एबिटा मूल्य में दोगुने से भी अधिक हो गया। यह 139.6% बढ़कर Rs.76.5 करोड़ हो गया। एबिटा मार्जिन की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना होकर 12.7% से 23.4% हो गया जबकि नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 105% बढ़कर पिछले साल के Rs.30.98 करोड़ से Rs.63.59 करोड़ हो गया। कंपनी के छोटे यूनिट पैक वाले बिजनेस में 20% से अधिक की ग्रो...