नई दिल्ली, अगस्त 22 -- टू-व्हीलर का शौक रखने वालों और नए राइडर्स के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आ रही है। भारत की जानी-मानी ऑटो कंपनी बजाज ऑटो अपनी पहली एडवेंचर (ADV) बाइक लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। इस नई ऑफ-रोडिंग बाइक को सबसे पहले ब्राजील के मार्केट में उतारा जाएगा। इसके बाद इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210, येजदी एडवेंचर और सुजुकी वी-स्ट्रोम SX जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कब लॉन्च होगी बाइक? बाइक की लॉन्चिंग को लेकर बजाज ब्राजील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्दिर फेरेरा ने एक बड़ा संकेत दिया है। उनके मुताबिक, ब्राजील में ग्राहकों को यह नई ADV बाइक दिसंबर 2026 में क्रिसमस के खास मौके पर तोहफे के रूप में मिल सकती है।...