नई दिल्ली, जून 26 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियों का दबदबा देजी से बढ़ा है। पहले जहां सिर्फ ओला इलेक्ट्रिक का बात होती थी, तो अब लोग टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो जैसी कंपनियां सेगमेंट में ऊपर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प भी अब टॉप कंपनियों की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, टेबल में नीचे रहने वाली कंपनियों भी शानदार सेल्स के साथ नए-नए माइलस्टोन पार कर रही हैं। दरअसल, एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने भारत में 4 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। एम्पीयर को मिलने वाली ये कामयाबी पता चलता है कि मार्केट की प्रैक्टिकल साइड अब मजबूत हो रहा है। एम्पीयर ने अपनी हालिया ग्रोथ का ज्यादातर हिस्सा मास इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट से हासिल किया। इसमें 1 लाख रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट का अहम रोल रहा ...