आरा, फरवरी 14 -- उदवंतनगर। भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड स्थित बजहरुआ गांव में शनिवार को आग लगने से दो किसानों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। शिक्षक रितेश कुमार ने बताया कि इस घटना में बजहरुआ निवासी मनोज कुमार सिंह और शिवनाथ सिंह के खलिहान में रखे चार पुआल का टाल और 50 केजी का 100 बोरा धान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों किसानों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.