बजरमरवा में इफ्तार पार्टी, पवित्र रमजान पर दिया मुबारकबाद
गढ़वा, मार्च 14 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बजरमरवा अंजुमन कमेटी के सदर अनवर आलम ने खरौंधी बाजार स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दिया। पवित्र रमजान के अवसर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पवित्र रमजान माह में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से रोजा खोला। इफ्तार के दौरान लोगों ने राज्य और देश की खुशहाली, समाज में अमन-चैन तथा आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआएं मांगीं। उक्त अवसर पर लियाकत अली ने कहा कि रमजान का महीना संयम, त्याग, धैर्य और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इफ्तार का मतलब रोजा खोलना होता है, जो सूर्यास्त के बाद किया जाता है। दिनभर उपवास रखने के बाद जब रोजेदार खजूर, पानी और अन्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.