बजरंग बली की प्रतिमा से छेड़छाड़ से आक्रोश
हमीरपुर, अप्रैल 3 -- मौदहा। क्षेत्र के ग्राम चकदहा में स्थित मंदिर में विराजमान बजरंगबली के चेहरे पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख लगाने व चबूतरे में स्थापित नाग देवता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। चकदहा स्थित मंदिर में विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा में कालिख लगी व पास ही चबूतरे में स्थापित नाग देवता की मूर्ति क्षतिग्रस्त देख शुक्रवार की सुबह भक्तों में आक्रोश पनपने लगा। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने प्रतिमा को साफ करवाकर उस पर पुन: सिंदूर चढ़वाया। गांव की महिला मीराबाई ने बताया कि उसने बीती शाम मंदिर के पास एक विक्षिप्त व्यक्ति को टहलते देखा था, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.