देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण का आयोजन शहर के तिलई बेलवा स्थित एक विद्यालय में किया गया है। इसके छठवें दिन शनिवार को बजरंग दल का शौर्य संचलन शाम को निकाला गया। शहर के टाउन हाल परिसर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से संचलन का शुभारंभ हुआ, जो सुभाष चौक, कोवापरेटिव चौराहा, नगरपालिका रोड, तहसील चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए तिलक रोड, कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास होते हुए सुभाष चौक पऱ पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग दो जून तक चलेगा।इसमें बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तममरोदिया, प्रांत मंत्री नागेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश, प्रांत संयोजक दुर्गेश, जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला संयोजक शौरभ, प्रां...