हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने और आंतरिक सुरक्षा के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां उभर रही हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ घटनाएं समाज में असंतोष और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। ज्ञापन में कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कथित लव जिहाद, महिलाओं के शोषण, अवैध कब्जे तथा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों जैसे मामलों का उल्लेख किया गया। यह भी पढ़ें- जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन साथ ही इन घ...