हरदोई, दिसम्बर 16 -- सवायजपुर। भारतीय बजरंग दल की ओर से रूपापुर में प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय बजरंग दल हरदोई टीम के महामंत्री रोहित सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने शारीरिक व आर्थिक सहयोग किया। आचार्य अनुराग शास्त्री ने पूजन-अर्चन के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शुरुआत कराई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रूपापुर चौराहे पर एक हजार भगवा झंडे लगाकर क्षेत्र को भगवामय कर दिया। एडवोकेट संजय पाण्डेय, विवेक सिंह, संजू राणा, रामबीर सिंह, जीतबहादुर सिंह, एडवोकेट शानू वाजपेई, विवेक पाल, प्रधान अखिलेश मिश्रा, प्रधान पंकज शुक्ला मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...