बोकारो, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया के आह्वान पर पूरे देश में विजय दशमी के दिन 25 लाख शस्त्र पूजन और अर्द्धकुंभ हरिद्वार में आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में जन संपर्क घर घर अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व बोकारो जिला के जिलाअध्यक्ष श विजय सिंह ने किया। जन संपर्क अभियान में सूरज मेहता, विकाश सिंह, राजू सिंह, हरिनारायण, बासुदेव, शिवशंकर दास, मंटू गोसाई, किशोर दास, गणेश सिंह, मुकेश गोसाई, अशोक, रवि दास, मिथलेश गोसाई, मोतीलाल जी के साथ दर्जनों सदस्य शामिल रहे l यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सेवा संकल्प अभियान : भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...