कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- पवन पुत्र बजरंगबली के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली भव्य रथ यात्रा बजरंगियों ने शनिवार को दो दिन बाद निकाला। करारी से निकली रथ यात्रा नगर में घूमने के बाद मुख्यालय मंझनपुर पहुंची। इस दौरान बजरंगियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा शनिवार को करारी से निकली। इस दौरान नगर के मुख्य चौराहे पर रथ यात्रा व शामिल लोगों को जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रथ यात्रा मंझनपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रथ यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा शांति और उत्साह के माहौल में आगे बढ़ी। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता और समाज में एकता का...