धनबाद, अप्रैल 20 -- चासनाला रोलिंग मिल स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक हुई। अध्यक्षता बजरंग दल के धनबाद महानगर जिला संयोजक सोनू सिंह ने की। इसमें चासनाला खंड बजरंग दल के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से अमल राज शेखर उर्फ राजू अध्यक्ष बनाए गए। उपाध्यक्ष आकाश बाल्मीकि, संयोजक प्रह्लाद चौहान, सह संयोजक किशन जायसवाल, खंड मंत्री विक्की प्रसाद, गौ रक्षक दल के युवराज चौहान व आकाश रजक चुने गए। इस दौरान दर्जनों युवकों की एक टोली बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की। जल्द ही चासनाला खंड की कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विहिप पाथरडीह झरिया प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, गौरव मिश्रा, प्रभु नोनिया, अमित जयसवाल, विक्रांत सहाय, सोनू, सुमित नन्दी, सुनील विश्वकर्मा, आकाश राय, शिवकुमार पासवान,...