अयोध्या, अप्रैल 2 -- अयोध्या, संवाददाता। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण किया। यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और परंपरा के अनुरूप सम्पन्न हुआ, जिसमें भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार के साथ पूर्व प्रमुख जयभान सिंह पवैया, प्रकाश शर्मा और सुरेन्द्र जैन मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहित किया। ध्वजारोहण मंदिर के परकोटे की दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया। शिखर पर लगभग 19 फीट 7 इंच ऊंचे दंड पर ध्वज स्थापित किया गया, जिसकी लंबाई 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच बताई गई है।धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न इस आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ...